फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड किया

एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड किया

Sun, 12 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड किया
मेरठ। एसएसपी शनिवार दोपहर अचानक थाना ब्रह्मपुरी पहुंच गईं। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि थाने में न तो फरियादियों की समस्या सुनी जा रही है और न सफाई हो रही है। थाने के वांछित और वारंटियों की सही जानकारी नहीं देने पर एसएसपी ने मुंशी से जवाब-तलब कर लिया। वहीं, सिपाही लख्मी सिंह को जानी थाने से ब्रह्मपुरी थाने भेजा गया था। नौ नवंबर को जानी से रवाना होने के बावजूद सिपाही ने ब्रह्मपुरी थाने में आमद नहीं कराई। सिपाही पर अवैध तरीके से बीस हजार रुपये मांगने का आरोप था। पुलिस अफसरों के बुलाने पर सिपाही नहीं पहुंचा। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठा दी। इंस्पेक्टर को दस दिन का समय दिया। अतिक्रमण अभियान को लेकर सीओ ब्रह्मपुरी को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed