{"_id":"59c9567c4f1c1bcf538b469a","slug":"171506367100-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों में फायरिंग, एक बदमाश और एसआई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस चेकिंग के दौरान भाग रहे बदमाशों के साथ हुई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। फायरिंग में सब इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।
घटना रात करीब ग्यारह बजे की है। पुलिस की टीम नकुड़ बस अड्डे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका गया तो बदमाश भागने लगे। उन्हें पकड़ने की कोशिश के दौरान ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम बदमाशों का पीछा करते हुए टाबर रोड तक पहुंची। यहां बदमाशों की घेराबंदी की गई तो पुलिस और बदमाशों में आमने-सामने की फायरिंग शुरू हो गई।
इस फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। थाने के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गोैड़ भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश और सब इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली। शुरूआती पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान शामली जिले के थानाभवन के लुहारी हसन गांव का रहने वाले ओमपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी देहात के मुताबिक घायलों का उपचार कराने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी। फरार हुए बदमाश के साथी की तलाश की जा रही है।