फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body of Class 12 student found hanging in her room.

Chandauli News: कक्षा 12वीं की छात्रा का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 25 Sep 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Body of Class 12 student found hanging in her room.
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के परेवा गांव में बुधवार को देर शाम कक्षा 12 की छात्रा सुहानी गुप्ता (16) का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। वह बालिका नेशनल इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। कुछ देर पहले ही विद्यालय से घर लौटी थी। मां उसके कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बातया कि सुहानी शाम को विद्यालय से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसकी मां घर से बाहर टहलने चली गई। घर में सुहानी अकेली थी।
कुछ देर बाद मां घर लौटी तो सुहानी अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। मां के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। छात्रा को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुहानी के पिता जय प्रकाश गुप्ता गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं। बेटी की मौत से परिवार के लोग बदहवास हो गए। पड़ोसियों और ग्रामीणों की भीड़ उनके घर में जुटी रही।
विज्ञापन

पुलिस बोली, छात्रा ने की आत्महत्या: थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की ओर से भी फिलहाल किसी कारण की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed