{"_id":"6ab58f03f265e2946007d2e2","slug":"elderly-man-drowns-in-pond-after-going-out-to-relieve-himself-at-night-ballia-news-c-190-1-bal1001-173612-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रात में शौच के लिए निकले वृद्ध की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रात में शौच के लिए निकले वृद्ध की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर 10 में बृहस्पतिवार सुबह धोबहा पोखरे में 70 वर्षीय वृद्ध का शव उतराया मिला। उनकी पहचान परमहंस कन्नौजिया के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।
परिजनों के अनुसार, परमहंस कन्नौजिया बृहस्पतिवार की भोर में शौच के लिए घर से निकले थे। शौच के बाद पानी लेने के लिए वह पोखरे के किनारे गए। अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह पोखरे में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह पोखरे में शव उतराया देख ग्रामीणों और स्कूल जा रहे बच्चों की नजर पड़ी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया।
मौके पर एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा, सीओ जयशंकर मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उन्हें समझाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोखरे में वृद्ध का शव मिला था। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।