{"_id":"59a1d9584f1c1bed1d8b4c0d","slug":"171503779160-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की बच्ची अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन की बच्ची अगवा
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल से नवजात का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मेडिकल अस्पताल से शनिवार को दो बुर्कानशीं महिलाओं ने नवजात (बच्ची) को अगवा कर लिया। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे बच्ची को उसकी नानी जुबैनिशां गायनिक वार्ड से दूसरी मंजिल पर बने नर्सरी वार्ड में लेकर जा रही थीं। उनका कहना है कि जैसे ही वह गैलरी के पास बने रैंप से ऊपर जाने लगीं, इसी दौरान बुर्का पहने हुए दो महिलाएं आईं। इसकेबाद अचानक उन्हें बेहोशी सी छाने लगी। आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया। वे वहीं जीने पर बैठ गईं। महिलाओं ने उनसे कहा कि वे बच्ची को उन्हें दे दें, कहीं गिर न जाए। उन्होंने बच्ची उन महिलाओं को दे दी। कुछ देर बाद वह सामान्य हुईं तो देखा कि दोनों महिलाएं बच्ची को लेकर गायब थीं। उन्हें शक है कि उन्हें महिलाओं ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाया होगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मेडिकल पुलिस मौकेपर पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बच्ची का जन्म शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ था। बच्ची की मां शमा का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची से पहले उनकेदो बेटे हैं। वह मवाना केपास बली गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी खेड़की गांव में नफीस से हुई थी। नफीस फर्नीचर का काम करते हैं।
विज्ञापन
नहीं मिली कोई तहरीर : एसओ मेडिकल
इस संबंध में मेडिकल एसओ मो. असलम का कहना है कि बच्ची केपरिवारवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बढ़ाई जाएगी निगरानी : एसआईसी
मेडिकल अस्पताल केएसआईसी (प्रमुख अधीक्षक) डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि गायनिक वार्ड और उसके आसपास चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन जिस जगह की घटना बताई जा रही है, वहां तक सीसीटीवी कैमरों की रेंज नहीं है। एहतियातन कई और सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सिर्फ दो गेट से पुरानी बिल्डिंग में एंट्री करने की तैयारी है, ताकि इस तरह की घटनाएं न हों। अभी चार जगह से एंट्री होती है।
कोई गैंग तो सक्रिय नहीं
बच्चों को इस तरह अगवा करने का मेरठ में कोई गैंग तो सक्रिय नहीं है। दरअसल, जुलाई माह में लिसाड़ी गेट क्षेत्र से नौ माह केबच्चे को उसके घर से ही चोरी कर लिया गया था, महिला बच्चे को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बाद में बच्चा बरामद कर लिया गया था।
खास बात
बुर्का पहने दो महिलाओं ने की वारदात, बच्ची की नानी को नशीला पदार्थ सुंघाने का शक