{"_id":"595965ab4f1c1be4618b4713","slug":"171499030955-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परतापुर पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब की 336 पेटी पकड़ी
मेरठ। परतापुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार सुभाष होटल के पास से हरियाणा से लाई गई अवैध शराब से भर कैंटर को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि शराब की कीमत सात से आठ लाख रुपये है।
रविवार को परतापुर इंस्पेक्टर दीपक शर्मा व आबकारी टीम को जानकारी मिली कि सुभाष होटल के पास हरियाणा की शराब का एक कैंटर पहुंचा है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर से हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब की 336 पेटी मिली। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर सोमवीर पुत्र महेंद्र पंडित निवासी सिसौना, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि शराब की सप्लाई मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में की जानी थी।