फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूटपाट

लूटपाट

Wed, 15 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
गाजियाबाद सहित सभी केंद्र
विज्ञापन

- अपराधियों की जमानत लेने वाले भी रडार पर, तीन हिरासत में
- मेरठ, बुलंदशहर और गाजियाबाद पुलिस ढूंढ रही है लुटेरों को
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। डी-112 गैंग का पुलिस में भी खौफ है। गाजियाबाद से डस्टर गाड़ी लूटने के बाद बुलंदशहर के गुलावठी और मेरठ के परतापुर में पेट्रोल पंप लूटा था। इस गैंग के बदमाश शातिर अपराधी हैं। बदमाश वारदात फिर कर सकते है, इसको लेकर मेरठ समेत जोन के सभी जनपदों में अलर्ट जारी हो गया है। मेरठ शहर में सुरक्षा के लिहाज से 24 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं।
मसूरी, गाजियाबाद से बदमाशों ने जो डस्टर गाड़ी लूटी थी, उसी से शनिवार रात गुलावठी और परतापुर में पेट्रोल पंप लूटा था। इससे पहले अमरोहा जिले में दो पेट्रोल पंप लूटे गए थे। यही नहीं आठ माह पूर्व भी बदमाशों ने मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर में पेट्रोल पंप लूटे थे। पुलिस ने इन सभी वारदातों की जांच की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में एक ही गैंग बताया गया, जोकि गाजियाबाद के कविनगर थाने का 112 डी गैंग बताया गया। वेस्ट यूपी में इस गैंग का आतंक है। यह जानकारी लगने के बाद पुलिस भी घबरा गई। बताया गया कि इस गैंग के बदमाश वारदात के दौरान फायरिंग जरूर करते हैं। इसको लेकर एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और आईजी रेंज मेरठ रामकुमार ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

तीन बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस
इस गैंग से जुड़े तीन बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है। तीनों बदमाशों के पांच परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की जमानत लेने वाले भी रडार पर हैं। गाजियाबाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 प्वाइंटों पर 24 घंटे पहरा
वेस्ट यूपी में लूटपाट की ताबड़तोड़ घटनाओं को देखते हुए तीसरे दिन मेरठ पुलिस की नींद टूट गई। एसपी सिटी ने मंगलवार को अपने ऑफिस में मीटिंग ली। जिसमें सीओ और थानेदार मौजूद थे। एसपी सिटी ने बताया कि शहर में 24 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। जहां पर 24 घंटे पुलिस अलर्ट रहेगी। दूसरे जिले के बॉर्डर को देखते हुए संबंधित जिले की पुलिस से भी संपर्क किया गया। वहीं, देहात में भी प्वाइंट बनाने की तैयारी चल रही है।
ये बनाए गए शहर में प्वाइंट
थाना चेकिंग प्वाइंट
दौराला दादरी चेक पोस्ट, लावड़ रोड, सरधना रोड
पल्लवपुरम उल्देपुर चौराहा, मोदीपुरम फ्लाई ओवर
कंकरखेड़ा कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, ड्रीम सिटी, योगीपुरम चैक पोस्ट, रोहटा रोड बाईपास
रेलवे रोड जमनिया बाग तिराहा
टीपीनगर बागपत रोड बाईपास, पूठा से दिल्ली रोड
परतापुर परतापुर तिराहा, मोहिउद्दीनपुर, कताई मिल, रिठानी, जुर्रानपुर फाटक
ब्रह्मपुरी शॉप्रिक्स मॉल
लिसाड़ीगेट नूरनगर पुलिया
नौचंदी एल ब्लॉक चौराहा शास्त्रीनगर
मेडिकल काली नदी गोकुलपुर
सिविल लाइन यादगारपुर पुलिस चौकी, साकेत चौराहा
लालकुर्ती गंगानगर थाने से पहले नाले पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed