फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवि गेट के सामने छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

विवि गेट के सामने छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

Tue, 02 Apr 2019 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
विवि गेट के सामने छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा
विश्वविद्यालय के छात्रों ने काटा तेजगढ़ी चौकी पर हंगामा
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर पीड़ित पक्ष को ही पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के सामने सोमवार देरशाम एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा ने फोन कर अपने भाई को बुला लिया। आरोपी पक्ष के युवकों ने छात्रा के भाई को भी धमकी दे दी। बाद में छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तेजगढ़ी चौकी पर हंगामा कर दिया।

बताया गया कि बीकॉम की इस छात्रा का भाई कैंपस में छात्र है। विश्वविद्यालय और तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास सड़क पर झोपड़ियों में रहने वाले युवक आए दिन विश्वविद्यालय और कॉलेज की छात्राओं व अन्य महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। सोमवार को भी इन्हीं झोपड़ियों के एक युवक ने छात्रा से न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि सरेआम धमकी दे दी। हंगामे की सूचना पर एसओ मेडिकल कैलाश चंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को चौकी में बैठा लिया। बाद में आरोपी पक्ष की एक युवती ने भी छात्रा पक्ष के एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया, जिस पर पुलिस ने छात्रा के भाई के दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। इस पर कैंपस के छात्र भड़क गये और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर बखेड़ा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि तेजगढ़ी चौकी के पास लगातार छेड़छाड़ हो रही है। पुलिस उल्टा पीड़ित लोगों पर ही समझौते का दबाव बनाती है। पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। एसओ मेडिकल का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed