फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारी का 15 साल का बेटा लापता, अपहरण की आशंका

व्यापारी का 15 साल का बेटा लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 10 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी का 15 साल का बेटा लापता, अपहरण की आशंका
सभी केंद्र
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन से शुक्रवार दोपहर को गया था कक्षा आठ का छात्र
छात्र के परिजनों ने लगाया 15 वर्षीय दोस्त पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन से टायर व्यापारी का 14 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। जिस दोस्त पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप है, उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शौकीन गार्डन निवासी मो. यूनुस टायर व्यापारी हैं। उनका बेटा आजम (14) श्यामनगर स्थित डिवाइन इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे छात्र घर पर था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय दोस्त घर से बुलाकर ले गया। शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन छात्र का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

जो किशोर घर से बुलाकर आजम को लेकर गया, शनिवार को परिजन उसके यहां पहुंचे। लेकिन वह भी घर पर नहीं मिला। जिसके बाद छात्र के परिजनों ने 15 वर्षीय छात्र पर अपहरण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। अपहरण की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली मौके पर पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे बेटे को जेल भेज दो
15 वर्षीय किशोर के पिता ने आजम के परिजनों से कहा कि उनका बेटा कहां लेकर गया है इसकी काई जानकारी नहीं है। पुलिस चाहे उसे जेल भेज दे। वह नहीं मिला तो मुझे थाने ले जाओ।

दोस्त के फोन से की कॉल
सीओ कोतवाली ने बताया कि आजम ने रात में अपने दोस्त के मोबाइल फोन से अपने पिता को कॉल की है। जिसने कहा कि वह घूमने आया है और जल्द ही घर आ जाएगा। सीओ का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस की दो टीमें लगाई हैं। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed