{"_id":"5b904187867a5501a1763b2b","slug":"161536180615-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गये युवक को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गये युवक को बदमाशों ने मारी गोली
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र में खेत पर गये एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ को चीरते हुए निकल गयी। ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। गाव में चर्चा है कि युवक के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से मुकदमा चल रहा है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गयी थी।
जानी के सिसौला कला निवासी फुरकान पुत्र इस्लाम बुधवार शाम को खेत पर गया था। युवक ने बताया कि खेत के पास कच्चे रास्ते पर दो युवक आए और बिना कुछ पूछे उस पर तमंचे फायर झोंक दिया। गोली युवक के हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर खेतों के रास्ते फरार हो गये। लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने फुरकान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वारदात करने की आशंका लग रही है। देर रात तक थाने में तहरीर नहीं दी गयी है।