फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बंद कमरे में बन रहा था मौत का सामान, दो धरे

बंद कमरे में बन रहा था मौत का सामान, दो धरे

Fri, 01 Jun 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
बंद कमरे में बन रहा था मौत का सामान, दो धरे
बंद कमरे में बन रहे थे तमंचे, दो धरे
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस ने हुमायूं नगर में पकड़ी तमंचे बनाने की फैक्ट्री
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने हुमायूं नगर में अवैध तमंचों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचे और सामान बरामद किया है।
पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश पांडेय और एसपी क्राइम शिवराम यादव ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। बताया कि बुधवार रात नौचंदी इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला आरटीओ पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने रियाजुद्दीन को तमंचे के साथ पकड़ लिया। उसने बताया कि वह अपने घर में इलियास की मदद से बंद कमरे में तमंचे बनाता है। जिसके बाद पुलिस ने रियाजुद्दीन के घर में हुमायूं नगर में छापा मारा तो कमरे में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपी रियाज उर्फ रियाजुद्दीन उर्फ दीवान और इलियास सैफी निवासी गालोपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर हाल पता शहजाद कॉलोनी लिसाड़ीगेट हैं । पुलिस ने चार तमंचे, एक छोटी नाल की देशी बंदूक, भारी संख्या में कटी हुई नाल, पेंच, कटर, ट्रिगर, लोहे की खराद मशीन और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान से करीब 50 से 70 तमंचे बन सकते थे। रमजान शुरू होने से पहले ही दोनों ने यह काम शुरू किया था। करीब एक माह में 50 से अधिक तमंचे सप्लाई कर चुके हैं। बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में दो हजार रुपये में ऑन डिमांड तमंचे देते हैें। इलियास 14 साल पहले भी अवैध तमंचों के मामलों में देहलीगेट थाने से जेल जा चुका है।

पहले करता था खराद का काम
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि रियाज पहले खराद का काम करता था। उसके बाद वह अवैध हथियार बनाने लगा। एक साल पहले रियाज की दोस्ती इलियास से हुई थी। इलियास अब खतौली से आकर लिसाड़ीगेट में परिवार के साथ किराए पर रह रहा है।
विज्ञापन


हथियार बनाने वाले जाएंगे जेल
एसएसपी ने बताया कि इंचौली पुलिस ने 500 देसी कारतूसों के साथ इलियास निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात सरधना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया था। अब नौचंदी पुलिस ने तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी है। एसएसपी ने कहा कि एएसपी सतपाल सिंह क्राइम ब्रांच के साथ लगे हैं। अवैध हथियार बनाने वालों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed