{"_id":"5a8dd6fd4f1c1bb2208ba853","slug":"161519245053-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठा संचालिका को चाकू को गोदा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठा संचालिका को चाकू को गोदा, हालत गंभीर
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कबाड़ी बाजार में बुधवार शाम मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे युवक ने कोठा संचालिका को चाकू से गोद डाला। चीख पुकार सुनकर संचालिका की सहायिकाएं पहुंचीं तो हमलावर ने उन्हें भी धमकी दी कि अगर कोई आगे आया तो उन्हें भी काट देगा। कोठा संचालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहली गेट क्षेत्र में कबाड़ी बाजार स्थित लोहे के अहाते में एक कोठा संचालिका रहती है। शाम करीब 7:15 बजे एक युवक कोठे पर पहुंचा। युवक ने कोठा संचालिका को आवाज देकर नीचे बुलाया। गालीगलौज करते युवक ने चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख सुनकर कोठे पर रहने वाली सहायिकाएं वहां पहुंचीं।
कोठा संचालिका के मुंह, सिर समेत शरीर में आठ जगहों पर आरोपी चाकू मार चुका था। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना पर बाजार में अफरातफरी मच गई। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। कोई मामला तो जरूर हुआ होगा। फिलहाल अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
- मुंह और सिर समेत शरीर में आठ जगह चाकू मारे