फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज रिमांड पर आ सकता है मांगे

आज रिमांड पर आ सकता है मांगे

Mon, 05 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आज रिमांड पर आ सकता है मांगे
मेरठ। सोहरका में मां- बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय सोमवार को रिमांड पर आ सकता है। परतापुर पुलिस ने वी वारंट के आधार पर आरोपी को रिमांड पर लेगी। सोमवार को परतापुर पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने दिल्ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि मांगे के रिमांड पर लेने के बाद ही अन्य आरोपियों के बारे में ठोस जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

मुख्य हत्यारोपी मांगे मांगे उर्फ विनय शुक्रवार को दिल्ली में गिरफ्तार हो गया था। वहीं दिल्ली की कोर्ट ने हत्यारोपी मांगे को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। उसके बाद विवेचक इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली ने हत्यारोपी के न्यायिक रिमांड की अर्जी डाली। जिस पर दिल्ली कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिमांड मिलने के बाद मांगे को तिहाड़ जेल से मेरठ लाया जाएगा।
विज्ञापन

विकास और मोनू को तो गिरफ्तार करो
50 हजार के इनामी रहे मांगे उर्फ विनय की गिरफ्तारी करने में मेरठ पुलिस पहले ही मुंह की खा चुकी है। ऐसे में उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि अब 25 हजार के इनामी विकास निवासी खंजापुर मुजफ्फरनगर और मोनू को तो पकड़ लिया जाए। फरार आरोपी पुलिस के लिए मुसीबत बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- दिल्ली कोर्ट में डाली रिमांड की अर्जी, आज इंस्पेक्टर परतापुर पहुंचेंगे हत्यारोपी को रिमांड पर लेने
- सोहरका में मां-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी है मांगे उर्फ विनय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed