फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेस्ट

वेस्ट

Thu, 09 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट
वेस्ट यूपी के 18 शूटर सारिक-फाईक के संपर्क में
विज्ञापन

मेरठ। गैंगवार के साथ सुपारी लेकर शूटरों से हत्याएं कराने का कुख्यात सारिक और फाईक का पेशा बन चुका था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 शार्प शूटर दोनों भाइयों के संपर्क में हैं। जेल के कुछ लोगों से भी दोनों भाइयों की अच्छी सेटिंग है। जांच के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन के पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए जेल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है।
पुलिस के मुताबिक दोनों कुख्यात भाइयों का नेटवर्क वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जनपदों में फैला हुआ है। चर्चा यह भी है कि नवीन फल मंडी के प्रधान रहीसुद्दीन व कोतवाली में पार्षद आरिफ व शादाब की हत्या करने वाले शूटर नदीम समेत कई लोग हुमायुं नगर लिसाड़ीगेट में रुके थे। जेल में बंद बड़े अपराधियोें ने अपने शार्प शूटरों की मुलाकात दोनों भाइयों से करायी। दोनों अपनी गैंगवार व सुपारी लेकर हत्या कराने में पिछले काफी दिनों से लगे हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि इस मामले की जांच ठीक से चलती रही तो यह वेस्ट यूपी में होने वाली हत्याओं का बड़ा खुलासा होगा।
विज्ञापन

पांचवें दिन भी पुलिस खाली हाथ
ढबाईनगर में दो नवंबर को सलीम और शम्मी की हत्या हुई थी। सलमान व उसके भाई आमिर, आसिफ व पिता निजामुद्दीन समेत आठ लोग नामजद हुए थे। पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी और शूटरों का नाम पता तक नहीं लगा सकी। पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस का दावा कि हत्या सारिक गैंग ने कराई है। लेकिन अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार न होने पर यह दावा भी हवाई माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ को नहीं मिली जानकारी
इस मामले में एसएसपी ने एसटीएफ को भी लगाया था। दोहरे हत्याकांड में एसटीएफ को भी अभी महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि एसटीएफ ने काफी जानकारी शूटरों की लगा ली है। लेकिन उनकी गिरफ्तारी न होने के चलते हर कोई खामोश बैठा है। जेल से भी कई जानकारी ली जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed