फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ऑफिस में मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़े, हाथापाई

पुलिस ऑफिस में मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़े, हाथापाई

Wed, 21 Jun 2017 02:51 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़े, हाथापाई
पुलिस ऑफिस में भिड़े मायके और ससुराल पक्ष के लोग
विज्ञापन

ऑफिस के बाहर हाथापाई होते ही महिला कांस्टेबल ने अंदर से बंद किया गेट
मेरठ। पुलिस ऑफिस स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। विवाहिता अपनी मां के साथ ससुरालियों से भिड़ गई और गाली गलौच करते हुए जमकर हंगामा किया। यह देख महिला कांस्टेबल ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। 15 मिनट तक बखेड़ा चलता रहा और महिला पुलिस तमाशबीन बनी रही।

लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी निवासी महिला की शादी डेढ़ साल पहले लावड़ निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। दंपति का मामला परिवार परामर्श केंद्र पर चल रहा है। मंगलवार दोपहर पुलिस ऑफिस में दूसरी मंजिल पर बने कार्यालय में दोनों पक्षों के लोग पहुंचे थे। भीड़भाड़ ज्यादा होने के कारण 25-30 लोग ऑफिस के बाहर गैलरी में खड़े थे। इस बीच महिला का अपने पति से विवाद हो गया। महिला की मां भी अपनी बेटी के बचाव में आ गई। इसके बाद मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों में गाली गलौज के बाद हाथापाई हो गई। हंगामा होता देख अंदर ऑफिस में मौजूद महिला कांस्टेबल ने दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान मायके पक्ष ने पुलिस पर एक तरफा सुनवाई का आरोप लगाया। बाद में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी रेनू सक्सेना ने पुलिस बुलाने की बात कही तो मामला शांत हुआ। बाद में एसएसपी ऑफिस के बाहर भी दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed