फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस पर हमला

पुलिस पर हमला

Fri, 21 Jun 2019 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला
- धार्मिक स्थल से किया ऐलान, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन

- अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
मेरठ। अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रसूलपुर औरंगाबाद में दबिश देने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर हिरासत में लिए आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ भावनपुर संजय कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार रात को रसूलपुर औरंगाबाद में पुलिस को जाहिद व साबिर पुत्रगण इंतजार के यहां अवैध शराब बिक्त्रस्ी की सूचना मिली। जिस पर दारोगा पंकज के साथ तीन सिपाही प्रशांत पांडेय, अमित कुमार व हेमसिंह ने प्राइवेट कार में दबिश देने पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मौके से 38 पव्वे अवैध शराब बरामद करते हुए आरोपी जाहिद को हिरासत में लेकर कार में बैठा लिया। जाहिद को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए संप्रदाय विशेष के लोगों ने हंगामा कर दिया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों की कार को घेर लिया और हाथापाई करते हुए आरोपी जाहिद को छुड़ा लिया। जिसके बाद जाहिद मौके से फरार हो गया सूचना पर एसओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में किला परीक्षितगढ, इंचौली पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने सलीम पुत्र शकील को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि सलीम से पूछताछ की जा रही है। करीब एक दर्जन नामजद व 60 से 70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से ऐलान करके फैलाई अफवाह
जब पुलिसकर्मियों ने जाहिद को हिरासत में लिया तो उसके साथियों ने धार्मिक स्थल से ऐलान करा दिया गया कि गांव में बदमाश घुस आए हैं। जिसके बाद लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और कार सवार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे, जिसके कारण ग्रामीण आक्त्रसेशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed