फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली रोड पर राजमिस्त्री से सरेराह पांच हजार की लूट

दिल्ली रोड पर राजमिस्त्री से सरेराह पांच हजार की लूट

Wed, 05 Jun 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर राजमिस्त्री से सरेराह पांच हजार की लूट
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बेखौफ बदमाश राजमिस्त्री से सरेराह पांच हजार रुपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गये। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी सुभाष पुत्र धन सिंह राजमिस्त्री है। मंगलवार शाम वह दिल्ली रोड स्थित एक टायर कंपनी के के ऑफिस में काम करने वाले अपने भतीजे नीरज से मिलने पहुंचा। वह सड़क पर खड़े होकर नीरज का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके। एक युवक ने सुभाष के पिस्टल सटा दी। दूसरे ने सुभाष की जेब से नकदी व मोबाइल निकाल लिया। बदमाश बाइक की चाबी निकालकर बागपत अड्डे की ओर फरार हो गये। सूचना पाकर टीपीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। लेकिन बदमाशों का कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका। सरेराह हुई इस लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलने का काम किया है।
विज्ञापन

संदिग्ध लग रही वारदात
चौकी इंचार्ज मंडी ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व भी सुभाष ने थाने पहुंचकर लूट का शोर मचाया था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो मामला लेन-देन का निकला। बाद में पुलिस ने सुभाष को चेतावनी देकर छोड़ दिया। घटना को लेकर सुभाष बार-बार बयान बदल रहा है। हालांकि ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति ने सुभाष को पांच हजार रुपये देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जिस जगह घटना हुई, वह भीड़भाड़ वाला रास्ता है। इसके बावजूद बाइक सवार लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। आसपास किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है। - प्रमोद कुमार गौतम, इंस्पेक्टर टीपीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed