फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चलती स्कूल बस में चालक छात्रा से कर रहा था अश्लील हरकतें

चलती स्कूल बस में चालक छात्रा से कर रहा था अश्लील हरकतें

Tue, 04 Jun 2019 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
चलती स्कूल बस में चालक छात्रा से कर रहा था अश्लील हरकतें
चलती स्कूल बस में चालक करता
विज्ञापन

पकड़ा गया छात्रा से अश्लील हरकतें
कंकरखेड़ा (मेरठ)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित खिर्वा रोड पर एक स्कूल बस के चालक को लोगों ने बारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। चलती बस में चालक छात्रा से अश्लील हरकतें कर रहा था जबकि बस अनाड़ी हेल्पर चला रहा था। इस दौरान हेल्पर मौके से भाग निकला। लोगों ने चालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, तहरीर न मिलने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
मामला सोमवार दोपहर का है। दौराला क्षेत्र के एक स्कूल की बस कंकरखेड़ा में बच्चों को घर छोड़ने पहुंची थी। शिव चौक पर बस खाली हो गई और हाईवे की तरफ चलने लगी। इस दौरान लोगों ने देखा कि युवक बस को ठीक ढंग से चला नहीं पा रहा था। कई जगह लोगों को टक्कर लगने से बची। उसके अलावा बस की गति बहुत धीमी थी। खिर्वा रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिसमें उसे मामूली चोट आई। महिला ने कोई खास विरोध नहीं किया। चालक को नसीहत देकर वह वहां से चली गई। उसी से ठीक दस कदम आगे बस फिर से डगमगाई तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने बस चला रहे युवक को रुकने के लिए कहा। जिसके बाद वह तुरंत बस छोड़कर मौके से भाग गया। इस बीच लोगों ने देखा तो एक युवक एक छात्रा को लेकर सबसे पीछे वाली सीट पर मौजूद था। वह छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। यह देखते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग चालक को बस से ही पीटते हुए सड़क पर ले आए और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को थाने ले गई।
विज्ञापन

पहले पकड़ा, फिर छोड़ा
पुलिस ने मौके से आरोपी चालक को पकड़ा। लेकिन बिना कार्रवाई ही छोड़ दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल सिरोही का कहना है कि छात्रा व उसके परिजनों के अलावा जिस महिला को बस की टक्कर लगी थी, उसने भी तहरीर नहीं दी। जिसके बाद आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं संबंधित स्कूल के संचालक का कहना है कि बस टकराने को लेकर चालक का लोगों से विवाद हुआ था। छात्रा से अश्लील हरकत करने जैसी कोई बात उनके सामने नहीं आई है। किसी छात्रा या उसके परिजनों ने भी उनसे कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed