{"_id":"5cf58f8abdec22076d2067ea","slug":"155959693417-meerut-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक माह पूर्व प्रेमी के साथ गई युवती ने प्रेमी पर धोखे से ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। हापुड़ निवासी युवक नौचंदी थाना क्षेत्र की एक बैग फैक्ट्री में काम करता था। काम के दौरान ही वह एक युवती के करीब आ गया। तकरीबन एक माह पहले दोनों घर से भाग गए। युवती के परिजनों ने तहरीर देकर युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। रविवार को पुलिस को उनकी लोकेशन हापुड़ में मिली। पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में दोनों को बरामद कर लिया। जानकारी होने पर सोमवार सुबह परिजन भी आ गये। परिजनों से मिलने के कुछ घंटे बाद युवती ने युवक पर अगवा कर ले जाने और साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज कुमार ने बताया कि युवती ने युवक पर अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।