{"_id":"5cf42ebdbdec22078e0acafc","slug":"1559506617910-modinagar-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे मामा ने 10 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सगे मामा ने 10 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा ने 10 वर्षीय भांजी से की दुष्कर्म की कोशिश
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक 10 बच्ची के साथ उसके सगे मामा द्वारा दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को बुरी तरह से पीटा। पीड़िता ने खुद थाने जाकर शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कॉलोनी में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची ने सगे मामा के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। किशोरी का आरोप है कि उसके 27 वर्षीय मामा ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा। बच्चे के हाथ व पैरों में कई स्थानों पर चोटों के निशान हैं। बच्ची का कहना है कि उसके मां-बाप कई साल से अलग रह रहे हैं। उसका भाई पिता व वह खुद मां के साथ रह रही है। उसकी ननिहाल के लोग मां व बच्ची के साथ बुरा व्यवहार करते है। बच्ची द्वारा बताए जाने पर पुलिस ने उसके पिता से संपर्क किया। पिता मोदीनगर पहुंचा और आरोपी साले के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची को पिता को सौंप दिया गया है।