फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पिस्टल साफ करते समय चली गोली, युवक घायल

पिस्टल साफ करते समय चली गोली, युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल साफ करते समय चली गोली, युवक घायल
पिस्टल साफ करते वक्त
विज्ञापन

चली गोली, युवक घायल
मुरादनगर। लाइसेंसी पिस्टल की गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। आननफानन में परिजनों ने पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि ममेरे भाई की पिस्टल साफ करते समय गोली चलने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मूलरूप से काकड़ा गांव निवासी हितेश त्यागी पुत्र महेश त्यागी शिवम विहार में रहते हैं। उनके मकान के पास ही मामा का लड़का राहुल त्यागी रहता है, जो पूर्व सैनिक है। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे राहुल त्यागी की लाइसेंसी पिस्टल हितेश त्यागी साफ कर रहा था। पिस्टल साफ करते समय मैगजीन निकाल रखी थी, लेकिन चेंबर में एक गोली फंसी रह गई। पिस्टल की सफाई करते समय जैसे ही हितेश ने ट्रिगर बताया गोली चल गई। पेट में गोली लगते ही हितेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएचओ ने बताया कि गाजियाबाद के निजी अस्पताल से मीमो आने के बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed