फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शौच का जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

शौच का जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 25 Mar 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
शौच का जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने नामजद तहरीर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि होली के दिन शाम को उसका पति किसी काम से बाहर गया था। वह बच्चों के साथ घर पर थी। तभी पूर्व प्रधान शराब के नशे में तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोेग जमा हो गए। आरोपी पति को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। भावनपुर एसओ विनय मलिक ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। वहीं एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह देवरानी के साथ शौच के लिए जंगल जा रही थी। वहां ईख के खेत में घात लगाए बैठे युवक ने महिला को बुरी नीयत से खेत में खींच लिया। देवरानी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed