{"_id":"5bd4c66abdec22694e6b7505","slug":"154067104413-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में अनशन पर बैठे पुजारी के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया-चेतावनी देकर छोडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में अनशन पर बैठे पुजारी के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया-चेतावनी देकर छोडा
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति व्यवस्था भंग करने की चेतावनी देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मोहल्ला धर्मपुरा मंदिर में शनिवार को पुजारी का भाई भतीजी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गया। शिकायत पर पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस ने दोबारा से अनशन पर नहीं बैठने और मंदिर परिसर की शांति व्यवस्था भंग नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ा।
पुजारी जयविंदर की बेटी की मौत का मामला तूल पकड़ रहा हैं। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं पुजारी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहा है। शनिवार को पुजारी का भाई देवेंद्र पूर्व में किए ऐलान के चलते मंदिर में अनशन पर बैठ गया। सूचना पर मंदिर कमेटी के सदस्य भी पहुंच गए। मुकदमे के विवेचक ने इस दौरान देवेंद्र को बताया कि जब तक मौके कारणों की पुष्टि नहीं हो जाती है, तब तक मुकदमे के आरोपी को जांच के आधार पर नहीं पकड़ा जा सकता है। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। मंदिर कमेटी की तरफ से महेंद्र सैनी, जगमोहन बागड़ी आदि ने पुलिस से मांग की कि देवेंद्र यदि मंदिर में शांति व्यवस्था भंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिसके बाद देवेंद्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं, भाई जयविंदर की गुमशुदगी दर्ज कराने को लेकर देवेंद्र कन्नी काट गया। एसएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि देवेंद्र बिना वजह मामले को तूल दे रहा है। निष्पक्ष जांच की जा रही है। उधर, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मंदिर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।