फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज

जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज
मवाना। सठला गांव में पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को एक युवक के गोली मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सठला गांव निवासी शहजाद एवं बाबू के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। इसमें पहले शहजाद को गोली लगी थी, परंतु ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी और फायरिंग हुई। जिसमें बाबू को गोली लग गई। बाबू को सीएचसी में भर्ती कराया। बाबू के परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
मवाना। ग्राम पलड़ा के ग्रामीण शनिवार को एसडीएम से मिलने पहुंचे और हस्तिनापुर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उल्टा पुलिस उन्हें तंग कर रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कुछ दिन पहले पलड़ा गांव निवासी सुमित के साथ नगर में रामलीला देखकर लौटने के दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उससे मारपीट कर दी थी। आरोप है कि शनिवार को भी उक्त लोगों ने सुमित के घर मेें घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। हस्तिनापुर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उल्टा उनके परिजनों को उठाने के लिए घर पर दबिश दी। पीड़ित ने एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की है। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने सीओ मवाना को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, रकम सिंह, अशोक, जितेंद्र, अनार सिंह, जयदेव, अनिल, शिवकुमार, जनेश्वर, सोनू, सूबेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed