फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला से दुष्कर्म, मारपीट तीन नामजद

महिला से दुष्कर्म, मारपीट तीन नामजद

Sun, 28 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म, मारपीट तीन नामजद
किठौर। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर ढाई वर्षीय बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। अचानक पति के आ जाने पर उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया परंतु आरोपी और उसके दो अन्य साथियों ने महिला और उसके पति से मारपीट कर दी। शोर सुनकर घर में जाग हो गई। इस पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खडे़ हुए। इस बाबत महिला ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति गाड़ी चलाता है। वह शुक्रवार को घर में ढाई वर्षीय पुत्री के साथ थी। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति घर का दरवाजा कूदकर घुस आया और तमंचा दिखाते हुए पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। उसने आतंकित कर महिला से दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका पति आ गया। उसने बताया कि पति ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी दीवार कूदकर भाग निकला। इस पर पति ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि तभी उसके दो साथी भी वहां आ गए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से उसके पति पर बलकटी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके अन्य परिजन भी मौके पर दौडे़। इस पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस बाबत परवेज पर दुष्कर्म तथा संदीप और धर्मवीर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed