{"_id":"5bd3799bbdec225d4c0a8cfb","slug":"15405858466-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊखास मे बिती रात्रि में एक विशेष सम्प्रदाय के युवको ने एक व्यक्ति का गला रेता।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊखास मे बिती रात्रि में एक विशेष सम्प्रदाय के युवको ने एक व्यक्ति का गला रेता।
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडाली। मुंडाली थानान्तर्गत मऊखास में बृहस्पतिवार देर रात्रि मे अपने गोदाम में सोए युवक पर छुरे से हमला बोलकर गर्दन समेत तीन जगह से घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर छुरा बरामद कर लिया। इससे गांव में दो समुदायों में तनाव है। घायल की हालत गंभीर बताई है।
मुंडाली थाने पर गांव मऊखास निवासी सतीश जाटव पुत्र गणेशी ने बताया कि बीती रात उसका करीब 17 वर्षीय पुत्र अंकित तथा वह स्वयं मनोज पुत्र खचेडू के घेर में सो रहा था। यहां डीजे का गोदाम बना है। बीती रात करीब डेढ़ बजे मकान की छत पर चढ़कर वे सो रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने अंकित की गर्दन पर छुरा मारकर घायल कर दिया। इसी दौरान पेट एवं हाथों पर छुरा मारकर घायल दिया। अंकित की चीख सुनकर सतीश जाग गया। इस पर उन्होंने सतीश पर भी हमला किया तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। सतीश ने गांव मऊखास के ही दूसरे समुदाय के रहने वाले शाबिर उर्फ मिचवा, सरफराज उर्फ सरम, राशिद पुत्रगण सुक्केखां एवं शाबिर की पत्नी को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया। मुंडाली थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इनका झगड़ा डीजे लगाने को लेकर पहले हुआ था परंतु सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तनाव पैदा हो गया। हालांकि एसओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। सुबह सीओ किठौर चन्द्रपाणि त्रिपाठी भी पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर नामजद शाबिर को गिरफ्तार कर लिया तथा छूरे बरामद कर लिया। उधर, घायल अंकित के परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, क्षेत्र में चर्चा है कि मामला प्रेम-प्रसंग का भी हो सकता है। यह जांच के बाद पता चल सकेगा।