फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man fire on a boy working in the farms case field against three

खेत पर काम रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
man fire on a boy working in the farms case field against three
murder

परीक्षितगढ़ के एची कला के जंगल में खेत पर काम कर रहे किसान के साथ गांव के तीन युवकों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में किसान को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


एची कला का रहने वाला गौरव पुत्र बिरेंद्र (22) बुधवार सुबह करीब सात बजे खेत पर चारा काट रहा था। इसी दौरान गांव के कोमल पुत्र जितेंद्र, जितेंद्र पुत्र टेकचंद, अंकित पुत्र प्रेम सिंह वहां पहुंचे और गौरव के साथ गाली गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके जमकर पीटा और जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली कंधे में लगने से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसानों को देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। ग्रामीणों ने गौरव को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के भाई अरुण ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार और आरोपियों के बीच पुरानी रंजीश चली आ रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


प्रबंध समिति का गठन
क्षेत्र के ग्राम ऐतमादपुर स्थित श्री संस्कृत इंटर कॉलेज की नवीन प्रबंध समिति का गठन किया गया। इसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार जयसिंह को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी डीएवी इंटर कॉलेज कंकरखेडा के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने बताया कि समिति में प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयसिंह, उपाध्यक्ष यशवीर सिह, प्रबंधक राजकुमार सिंह, उप प्रबंधक नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, सदस्य तपेश त्यागी, सुरेशपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, ओमपाल सिंह, जयपाल सिंह निर्विरोध चुने गए। जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि नेमसिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल चिंदौडी मेरठ उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या बीना तेवतिया मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed