{"_id":"5bb7c82f867a5534f21eef58","slug":"15387709691-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से क्षुब्ध ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से क्षुब्ध ग्रामीणों का हंगामा
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। ग्राम जयसिंहपुर में रामलीला मंचन के दौरान महिलाओं से हुई छेड़छाड़ के मामले में शिकायत वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने ग्राम प्रधान एवं पूर्व प्रधान को धमकी दी। इससे क्षुब्ध ग्रामीण सीओ से मिलने पहुंचे और हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
बताते चलें कि जयसिंहपुर गांव में बुधवार देर रात नशे में धुत कुछ युवक भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर रामलीला मंचन में पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़ की। उन्होंने विरोध करने पर महिलाओं पर भैंसा-बुग्गी चढ़ाने का प्रयास किया था और फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस मामले में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोपियों ने शिकायत करने पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान सतेंद्र एवं पूर्व प्रधान इंद्रपाल को धमकी दी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो वे प्रधान और पूर्व प्रधान के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे और हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ अखिलेश भदौरिया ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। सीओ अखिलेश भदौरिया का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। यहां रेखा, मनोज, बबली, राजेश, वीरमति, शिक्षा, सतबीरी, रामवती आदि मौजूद रहे।
आरोपियों ने ग्रामीण पर बोला हमला, गंभीर
महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपियों ने शिकायत वापस नहीं लेने पर शुक्रवार देर शाम ग्रामीण सर्वेंद्र पर हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं फायरिंग भी कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। इस पर ग्राम प्रधान सतेंद्र के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे और सीओ तथा थाना प्रभारी से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
मुख्य बातें
युवकों ने बुधवार देर रात रामलीला में की थी महिलाओं से छेड़छाड़
ग्रामीणों ने सीओ से मिलकर की आरोपियों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग