{"_id":"5bb52254867a5570ee098dee","slug":"153859743918-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सुनार पर लगाया सोना बदलने का आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने सुनार पर लगाया सोना बदलने का आरोप।
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। कस्बे में सुनार की दुकान पर नकली सोना बेचने आई महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, महिला ने आरोप लगाया है सोना असली था सुनार ने उसे बदल दिया है।
एक महिला बुधवार को कस्बे के सुनार को सोने के बुंदे तथा अंगूठी बेचने आई थी। महिला ने उन्हें सुनार को दिखाया। सुनार ने उन्हें खरीद से इनकार कर लौटा दिया। महिला दूसरी दुकान पर पहुंची। दुकानदार महिला से आभूषण लेकर उनकी गुणवत्ता जांचने के लिए दूसरी दुकान पर चला गया। उसने सोना नकली बताते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। उधर महिला का आरोप है उसने दुकानदार को सोने के आभूषण बेचने के लिए दिए थे। दुकानदार सामान को लेकर दुकान से गायब हो गया और करीब दो घंटे बाद लौटा तथा सोना नकली बताया। वह बेचने के लिए सोने के आभूषण लेकर आई थी।
पड़ोसियों ने पालतू कुत्ते को मार डाला
फलावदा। गांव गड़ीना निवासी कालूराम पुत्र रामसिंह ने एक कुत्ता पाल रखा था। कुत्ता बुधवार सुबह घर से बाहर आया तो पड़ोसियों ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इसकी जानकारी पाकर कालूराम मौके पर पहुंचा तथा कुत्ते को मारने का विरोध किया। आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी दी। घटना के संबंध में अजयपाल सिंह तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दुकान में चोरी का प्रयास
फलावदा। गांव पिलौना निवासी राजवीर पुत्र बुद्ध सिंह ने की बस स्टैंड पर परचून की दुकान है। उसके समीप ग्राम अंती निवासी अनुज पुत्र धर्म सिंह भी मोबाइल की दुकान करता है। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन विसफल रहे। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।