{"_id":"5ba54a5a867a5501332a6501","slug":"153755911120-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मर्डर में एक आरोपी को गिरफ्दार कर जेल भेजा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मर्डर में एक आरोपी को गिरफ्दार कर जेल भेजा,
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में की गई पूर्व सभासद पति व बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने पूर्व सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी पूर्व सभासद पति एवं बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र पुत्र लाल सिंह के मकान के सामने पंचायती जमीन है। उस पर दुकान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान देवेंद्र को मारपीट के दौरान गंभीर चोट लग गई थी। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तो वहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई नरेंद्र की तहरीर पर आरोपी निहाल पुत्र सुक्कन, पूर्व सभासद सुशील उर्फ बिट्टू पुत्र निहाल, कमल पुत्र निहाल, गौरव पुत्र सुशील, नेमचंद पुत्र बलवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उन्हें शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी निहाल पुत्र सुक्कन को जेल भेज दिया।