{"_id":"5ba2b992867a557ffd3690e4","slug":"15373909765-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को पकड़ा, लोगों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर को पकड़ा, लोगों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में घुसे चोर को पकड़ा, धुनाई की
मवाना। मोहल्ला वीरनगर में एक परिवार के लोगों ने जाग होने पर घर के अंदर दाखिल हुए एक चोर को पकड़ लिया। परिजनों ने चोर की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला वीरनगर निवासी पवन अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। उन्हें घर में किसी के आने की आहट सुनाई दी। जिस पर उन्होंने देखा कि घर में चोर घुसा हुआ है। उन्होंने शोर मचा दिया और चोर को पकड़ लिया। शोर सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई और लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को अपने साथ ले आई। पुलिस ने घायल चोर का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने चोर का चालान कर दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए चोर ने अपना नाम शाहबाज निवासी मोहल्ला मुन्नालाल बताया है।