{"_id":"5ba16525867a557f624a00c0","slug":"15373038278-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच पुलिस ने हर्रा से युवक उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच पुलिस ने हर्रा से युवक उठाया
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच पुलिस ने युवक को घर से उठाया
सरूरपुर। हर्रा कस्बे में मंगलवार की दोपहर बाद सफेद रंग की कार में सवार होकर पहुंची क्राइम ब्रांच पुलिस ने युवक को घर से उठा लिया। जब तक परिजन व आसपास के लोग कुछ समझ पाते पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चली गई। हालांकि पुलिस की दबिश से कस्बे में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए डीजीपी क्राइम ब्रांच को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
हर्रा निवासी फुरकान पुत्र इकलाख ने डीजीपी को भेजे पत्र में बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद उनके मकान के पास एक कार आकर खड़ी हुई। कार से उतरी पुलिस ने मकान के अंदर घुसकर उसके भाई साबिर को उठाकर कार में डालकर आनन फानन में ले गई। घर के अंदर से युवक को उठाने की जानकारी होने पर परिजनों के साथ लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए क्राइम ब्रांच के डीजीपी को पत्र भेज कर जांच कराने की मांग की है। वहीं, हर्रा चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि वह सरधना जुलूस में सुरक्षा में पहुंचा हुआ था। उन्हें हर्रा से युवक के उठाने की जानकारी नहीं है। हालांकि जिस युवक के उठाने की बात सामने आ रही है। वह गोकशी के साथ कई मुकदमों में वांछित चल रहा है हो सकता है कहीं बाहर की पुलिस आकर ले गई हो।
खास बातें:
परिजनों ने क्राइम ब्रांच डीजीपी को पत्र भेजकर की जांच की मांग