{"_id":"5b9eb514867a557ec4198b88","slug":"153712768316-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगा कर ले जाने के आरोपी को जेल भेजा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को भगा कर ले जाने के आरोपी को जेल भेजा।
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
फलावदा। नाबालिग लड़की का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में आरोपी नंगला निवासी अर्जुन पुत्र पप्पू को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चार दिन पूर्व लड़की के पिता ने आरोपी अर्जुन को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को शुक्रवार को फलावदा कस्बे से बरामद कर लिया था। आरोपी अर्जुन पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। पुलिस ने रविवार को आरोपी अर्जुन को उसके घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया तथा मुकदमे में जेल भेज दिया।
प्रदर्शन सफल बनाने का आह्वान
फलावदा। पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन के आवास पर रविवार को आयोजित सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में सोमवार को कमिश्नरी पार्क में प्रस्तावित जिला समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सैयद रिहानुउद्दीन ने कहा प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में फलावदा, मवाना, बहसूमा, लावड़, दौराला तथा सरधना क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
ब्रह्मजीत प्रजापति बने अध्यक्ष
परीक्षितगढ। नगर में श्रीराम लीला कमेटी कार्यकारिणी की बैठक सचिव श्यामदत्त शर्मा के आवास पर हुई। जिसमें इस वर्ष होने वाले रामलीला मंचन शिव बारात व राम बारात की कमेटी बनाने के लिए ब्रह्मजीत प्रजापति को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश त्यागी, विद्याभूषण, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।