फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिक्षिकाओं से भरी गाड़ी में तोड़फोड़, तीन शिक्षिका घायल

मनचलों ने शिक्षिकाओं की गाड़ी पर किया ताबड़तोड़ हमला, तीन घायल

Thu, 13 Sep 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 13 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिकाओं से भरी गाड़ी में तोड़फोड़, तीन शिक्षिका घायल
हस्तिनापुर स्थित एक इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं की गाड़ी पर बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद कुछ युवकों ने हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की। इससे शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। थाने पहुंची शिक्षिकाओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर रोड स्थित जीआईसी में तैनात शिक्षिका कुसुमलता एवं प्रियंका शर्मा अन्य छह शिक्षिकाओं के साथ गाड़ी में सवार होकर घर लौट रही थीं। पक्का तालाब के समीप चालक ने सड़क पर खड़े युवकों को हटने के लिए हॉर्न दिया। इसके बावजूद वे नहीं हटे। इस पर चालक ने आवाज लगाकर उन्हें हटने के लिए कहा। इस पर युवकों ने हटने के बजाए उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
हमले में तीन शिक्षिकाएं घायल हो गईं। इससे शिक्षिकाओं में चीख पुकार मच गई और आनन फानन में चालक गाड़ी को भगाकर थाने ले आया। थाने पहुंची शिक्षिकाओं ने पुलिस को जानकारी दी। शिक्षिकाओं ने बताया कि पक्का तालाब के पास चल रहे कार्यक्रम में शामिल युवकों ने ही उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिक्षिकाएं आई थीं। उनसे शिकायत लिखित रूप में लाने के लिए कहा परंतु वे बिना शिकायत दर्ज कराएं ही लौट गईं। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय लिखित शिकायत मिलने का इंतजार करती रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed