{"_id":"5b92e93e867a557ff129bcb3","slug":"15363546079-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला में फाईनेंस कंपनी के कर्मचारियों से एक लाख रुपऐ लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौराला में फाईनेंस कंपनी के कर्मचारियों से एक लाख रुपऐ लूटे
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाईनेंस कंपनी के कर्मचारियों से एक लाख लूटे
दौराला। लोहिया-मामूरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बाइक पर सवार दो फाईनेंस कर्मचारियों से तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश उन्हें धमकी देते हुए खेतों के रास्ते मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर पहुंचीं दौराला पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ितों ने मामले की तहरीर दौराला थाने पर दी है।
मेरठ स्थित भारत फाईनेंस कंपनी के दो कर्मचारी मेरठ निवासी अजित और दानिश शुक्रवार को कई गांवों से फाईनेंस की किस्तों की वसूली कर रहे थे। बताया गया है कि दोपहर के समय दोनों बाइक से लोहिया गांव से मामूरी मार्ग से होते हुए मवाना जा रहे थे। जब वह बीच रास्ते में पहुंचे तो इसी दौरान खेतों से निकले तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया और उन्हें आतंकित करते हुए उनसे लगभग एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। घटना के बाद बदमाश उनकी बाइक भी अपने साथ ले गए। मगर कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने उनकी बाइक को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और खेतों में घुसकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की मगर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। पीड़ितों ने मामले की तहरीर दौराला थाने पर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और मामले की जांच कर रही है।
खास बातें:
- लोहिया-मामूरी मार्ग पर तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
- पुलिस ने की बदमाशों की तलाश में कांबिग, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध