फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थियो में जलकर मौत,मायके वालो ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

महिला की संदिग्ध परिस्थियो में जलकर मौत,मायके वालो ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थियो में जलकर  मौत,मायके वालो ने लगाया जलाकर मारने का आरोप
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित नई बस्ती में बुधवार देर रात एक महिला संदिग्ध हालात में झुलस गई। चीख सुनकर परिजन दौडे़ और उसे कमरे से बाहर निकालकर मेरठ के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पाकर मायके वाले थाने पहुंचे और पति, सास एवं ससुर समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा कायम कराया।
विज्ञापन

ग्राम स्याल थाना भावनपुर निवासी निजामुद्दीन पुत्र अलाऊद्दीन ने बताया कि उसकी पुत्री गुलशन की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व कस्बा शाहजहांपुर निवासी खालिद पुत्र नजर से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। जिसके चलते वे अक्सर गुलशन से मारपीट करते थे। इस मामले में कई बार समाज की बैठक भी हुई थी। आरोप है कि मंगलवार को उसकी पुत्री गुलशन ने फोन करके बताया कि ससुराल वालों ने उसे मारने के लिए घर में पेट्रोल लाकर रखा है। वे उसे रात में जलाकर मारने की योजना बना रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में अपने दामाद खालिद से बात करनी चाही तो उसने गालीगलौज करते हुए बात करने से इनकार कर दिया। निजामुद्दीन ने बताया कि बुधवार को करीब चार बजे बदर पुत्र हसद ने बताया कि उसकी पुत्री गुलशन को जलाकर मार दिया है। इस उन्होंने पति खालिद, सास कौसर, नाजिम, अमिना पत्नी अज्ञात तथा ससुर नजर मोहम्मद, ननदाई वसीम, ननद खालिदा निवासी नानपुर हापुड़ के खिलाफ जलाकर मारने का मुकदमा कायम कराया है। वहीं, थाना प्रभारी प्रमोद गौतम का कहना है कि महिला के झुलसने की घटना की जांच की जा रही है। जिस कमरे में महिला झुलसी थी उस कमरे की अंदर कुंडी लगी बताई जा रही है। उसे तोड़कर बाहर निकाला गया। दूसरी ओर महिला का देवर उस रात बच्चों के आपस में झगड़ने के चलते उक्त घटना बता रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। जांच के बाद सब स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

तो बच जाती गुलशन की जान
लोगों का कहना है कि गुलशन के पिता के अनुसार उसने अपनी पुत्री गुलशन से रात डेढ़ बजे फोन करके हाल जाना था तो उसने जान से मारने की आशंका जताई थी। लोगों का कहना है कि यदि गुलशन का पिता इसे गंभीरता से लेता और रात में ही पहुंच जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं ली मासूमों की सुध
गुलशन की मौत के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। उसके पांच मासूमों की न तो गुलशन के मायके वालों ने और न ही खालिद के परिजनों ने सुध ली। ग्रामीणों के अनुसार गुलशन के तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। जिनमें से एक अपनी मां का दूध पीता था।
मुख्य बातें
मायके वालों ने पति समेत सालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
ससुराल वाले घर से फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed