फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैथवाडी गांव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिती में मौत

कैथवाडी गांव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिती में मौत

Tue, 14 Aug 2018 03:08 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
कैथवाडी गांव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिती में मौत
रोहटा। थाना क्षेत्र के कैथवाड़ी गांव में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बगैर बताए आनन- फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने पति व अन्य परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सिंधावली निवासी फूलकुमार दलित ने अपनी पुत्री पूजा की शादी डेढ़ साल पहले गांव कैथवाड़ी निवासी युवक से शादी की थी। आरोप की पति-पत्नी में अवैध संबंध के शक के चलते आए दिन विवाद रहता था। जिसके चलते मामला थाने तक पहुंचा। रविवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद पनप गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि किन्हीं कारणों के चलते पूजा की मौत हो गई। ससुराल वालों ने पूजा के परिजनों को जानकारी दिये बगैर आनन-फानन में हिंडन नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार सुबह पूजा के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली तो वे गांव में आए और हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मायके वालों ने घटना की सूचना रोहटा पुलिस को दी। जिस पर पुलिस गांव में पहुंची और हंगामा कर रहे पूजा के परिजनों को शांत किया। पूजा के परिजनों ने उसकी सास, ससुर, पति, देवर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने पूजा की सास को हिरासत में ले लिया। हालांकि उसके परिवार वाले घर से फरार हो गए हैं। देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घटना दर्ज नहीं की थी। पूजा के परिजन पुलिस पर उसके सुसराल वालों के साथ मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे। वहीं, थाना प्रभारी सुभाष अत्री का कहना है कि पूजा के परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जांच उपरांत न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed