{"_id":"5b6754f34f1c1bc57a8b86c1","slug":"153349860414-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़े दो कावंडियो के गुट, चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर भिड़े दो कावंडियो के गुट, चले लाठी डंडे
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के समीप रविवार दोपहर कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान वहां हंगामा हो गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों के गुटों को शांत कराया और घायलों का दौराला सीएचसी में उपचार कराया है।
हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के समीप स्थित कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियां बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों गुटों के कांवड़ियों में जमकर मारपीट होने लगी। इससे वहां हंगामा होने पर भगदड़ मच गई। मामला बिगड़ता देख शिविर संचालकों ने दौराला पुलिस को सूचना दी। इस पर एसएसआई धारा सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और मारपीट कर रहे कांवड़ियों के गुटों को शंात किया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे दौराला सीओ पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने मारपीट में घायल कांवड़ियों का दौराला सीएचसी में उपचार कराया। कांवड़ियों के दोनों गुट दिल्ली निवासी बताए हैं। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कांवड़िये बिना कार्रवाई किए दिल्ली की ओर रवाना हो गए।