फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट

युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Sat, 04 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट
जानीखुर्द। गांव खानपुर स्थित एक बाग में बृहस्पतिवार को युवक को गोली लगने के मामले में बाग मालिक ने घायल युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी शंकर के बाग में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। ग्रामीणों को दुर्गापुरम थाना टीपी नगर मेरठ निवासी संजीव उपाध्याय पुत्र प्रमोद सिर में गोली लगा पड़ा मिला था। उसके पास तमंचा पड़ा था। घटना की जानकारी पाकर मौके पाकर पहुंची पुलिस ने घायल संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में बाग मालिक शंकर ने संजीव के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, शुक्रवार को घायल संजीव के पिता ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारने की तहरीर दी है। दूसरी ओर गांव खानपुर निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात युवक द्वारा उसकी कक्षा 12 छात्रा भतीजी को तमंचे से फरार कर जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों के अनुसार बाग में आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक ने पहले छात्रा को प्रेम-प्रसंग के चलते गोली मारने का प्रयास किया था। हालांकि रिपोर्ट में इस घटना का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed