{"_id":"5b5f77504f1c1b4f748b7c86","slug":"153298311420-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव रहावती निवासी बाइक सवार से नगदी और मोबाईल लूटकर फरार हो गए।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव रहावती निवासी बाइक सवार से नगदी और मोबाईल लूटकर फरार हो गए।
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। देर शाम बाईपास पर गांव तिगरी के निकट गांव रहावती निवासी अंकित को गांव लौटते समय सोमवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। उससे नगदी, मोबाइल फोन तथा एटीएम कार्ड आदि लूट लिये तथा उससे घायल करे फरार हो गए।
गांव रहावती निवासी अंकित पुत्र कृष्णवीर मेरठ में बैग आदि बनाने का कार्य करता है। सोमवार देर शाम वह बाइक से अकेला मेरठ से गांव लौट रहा था। वह बाईपास पर गांव तिगरी के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने इसे ओवरटेक करके तमंचे के बल पर रोक लिया। उससे 66 सौ रुपये, मोबाइल फोन तथा पर्स जिसमें एटीएम कार्ड आदि कागजात लूट लिये।
पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर डंडे से वार किया। जिससे वह घायल हो गया तथा बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया। सूचना पाकर मवाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम रही। वहीं, पुलिस ने मामले को छिपाने के इरादे से पीड़ित को समझा बुझाकर चलता कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी एम पी सिंह का कहना है कि बाइक सवार फिसलकर गया था। लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन
ग्राहकों में मारपीट
मवाना। फलावदा चौराहे पर ठेली पर चाउमीन पहले लेने को लेकर दो ग्राहकों में मारपीट हो गई तथा तमंचे तन गए। मामला दो अलग-अलग समुदाय का था। इसी दौरान पुलिस की जीप देख दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।
फलावदा चौराहे पर चाउमीन विक्रेता के पास देर शाम दो युवक पहुंचे। पहले चाउमीन लेने को लेकर उनमें मारपीट हो गई। दोनों ओर से तमंचे निकाल लिये। उन्होंने विक्रेत की सब्जी फेंक दी। जब दोनों पक्षों में मारपीट चल रही थी। इसी दौरान यूपी 100 गाड़ी आती दिखाई तो दोनों पक्षों भाग गए। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
मोबाइल छीनकर फरार
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी सलीम पुत्र शौकत किसी काम से थाने के पास तिराहे पर आया था। सलीम ने बताया कि जैसे ही वह तिराहे पर पहुंचा तो उसके फोन की घंटी बजी। जिस पर उसने बात करने के लिए फोन निकाला तो पीछे से बाइक पर दो युवक उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने शोर मचाते हुए उनका पीछा भी करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक हाथ नहीं आ सके। पीडित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने लूट की बजाय उससे मोबाइल गुम होने की तहरीर लेकर उसको चलता कर दिया।