{"_id":"5b536eb14f1c1b58488b6213","slug":"15321944773-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आत्म दाह की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आत्म दाह की चेतावनी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। संप्रदाय विशेष के कुछ युवकों ने 15 दिन पहले एक मकान में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
लोहियानगर निवासी एमपी गौतम के अनुसार करीब 15 दिन पहले संप्रदाय विशेष के कुछ युवक उसके मकान के सामने क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी गेंद एमपी गौतम के मकान में पहुंच गई। घर पर मौजूद एमपी गौतम की पत्नी बॉबी गौतम ने उक्त युवकों का विरोध किया। इस पर उक्त युवक अन्य कई लोगों के साथ उसके मकान पर पहुंचे थे तथा लाठी-डंडे से बॉबी गौतम को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसमें पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एमपी गौतम का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इससे उनके हौसले बुलंद हो गए। बाद में आरोपियों ने रास्ते में जा रहे एमपी गौतम को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस से कई बार कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि उसे जान का खतरा बना हुआ है। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने आत्मदाह की चेतावनी देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है उनके आधार पर घायल महिला के बयान दर्ज होने हैं। विवेचक की लापरवाही के चलते कार्रवाई नहीं हुई है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। राजेंद्र त्यागी इंस्पेक्टर खरखौदा