फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गैंगस्टर को चाकू के साथ दबोचा

गैंगस्टर को चाकू के साथ दबोचा

Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर को चाकू के साथ दबोचा
बहसूमा। पुलिस ने गैंगस्टर के एक आरोपी को गश्त के दौरान नहर पुल से पकड़ने का दावा किया है। हलका इंचार्ज सीपी सिंह ने बताया कि वह शनिवार को पुलिस बल के साथ झुनझुनी नहर पुल पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने उससे चाकू बरामद करने का दावा किया है। पुलिस उसका नाम सोनू पुत्र वेदपाल निवासी रहावती बताया है। वहीं, दरोगा सीपी सिंह का कहना है कि आरोपी गैंगस्टर का आरोपी है। वह चार माह से किसी मामले में वांछित चला आ रहा था।
विज्ञापन


टिकौला मिल अधिकारी पर पेड़ बेचने का आरोप
बहसूमा। गांव मौड़ कला निवासी ग्रामीण ने टिकौला शुगर मिल अधिकारी पर गांव के दो सगे भाइयों से मिलीभगत कर छायादार पेड़ बेचने का आरोप लगाया है। इस मामले में ग्रामीण ने एसडीएम मवाना से शिकायत की है। एसडीम ने जंाचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मौड़ कला निवासी अमरजीत पुत्र हरपाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मौड़ कला के खसरा संख्या 217 का रकबा रास्ते में दर्ज है। इसमें बरगद, नीम व शीशम के विशालकाय पेड़ खडे़ थे। आरोप है कि टिकौला शुगर मिल के सीनियर केन प्रबंधक यतेंद्र पंवार ने गंाव के दो सगे भाइयों से मिलीभगत कर लगभग डेढ़ से दो लाख में पेड़ बेच दिए हैं। एसडीमए मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने तहसील अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस संबंध में टिकौला शुगर मिल के सीनियर केन प्रबंधक यतेंद्र पंवार का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। मिल ने मौड़ कला में न तो कोई प्लाट किराए पर लिया है और न ही उनका कोई लेना-देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीएम में पुल पार्टी आयोजित
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नर्सरी से यूकेजी के छात्रों के लिए पूल पार्टी आयोजित की गई। इसमें अरनव त्यागी, तनिष्का, मित्र, आर्य, तनवी, कुलसुम आदि ने जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद पार्टी में बच्चों ने लगंडा, चौसा, दशहरी प्रजाति के आमों का स्वाद लिया। स्कूल सचिव जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य दीपक राजपूत ने बच्चों को रोज नहाने के फायदे बताए और प्रतिदिन नहाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिया जैदी, अनुज त्यागी, पूजा सिंघल, प्रेरणा, मीरा, अंकुश, निशा एवं रेनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed