{"_id":"5b4fb2564f1c1b07788b4b4d","slug":"15319496516-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे बाद हुआ साम़ुहिक दुष्कर्म से पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घंटे बाद हुआ साम़ुहिक दुष्कर्म से पर्दाफाश
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर पुलिस को बुधवार दोपहर सूचना मिली कि एक महिला रस्सी से जकड़ी हुई जंगल के रास्ते पर पड़ी है। मौके पर पहुंचे एसओ उसे बंधनमुक्त कर थाने लेकर पहुंचे तो महिला ने सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कहकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की तो शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की गई तो महिला ने मामला फर्जी बताकर माफीनामा दे दिया। जिसके बाद महिला को छोड़ दिया गया।
थानाध्यक्ष भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार इस महिला ने बताया कि वह जंगल में चारा लेने गई थी। आरोप लगाया कि वहां पर तीन युवकों ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे रस्सियों से बांधकर सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। एसओ के अनुसार थाने पर पूछताछ के दौरान घटना पर शक हुआ। थाने पर महिला पुलिसकर्मियों ने इस महिला से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवकों से उसका विवाद चला आ रहा है। जिसमें दोनों तरफ से मुकदमा भी दर्ज है। एक अन्य पड़ोसी युवक के कहने पर उसने गैंगरेप का नाटक रचा था। वही युवक उसे घटनास्थल पर छोड़कर भी आया था।
मुकदमा हो चुका खत्म
एसओ का कहना है कि महिला का मुकदमा पुलिस ने खत्म कर दिया। लेकिन महिला को इस बात की जानकारी नहीं थी। दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए उसने साजिश रची। घटनास्थल पर ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला।