{"_id":"5b4a205b4f1c1b51748b4b64","slug":"15315846011015-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के मामले में 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी के मामले में 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। विजिलेंस टीम और विद्युत निगम द्वारा कैराना क्षेत्र में बड़े स्तर पर की गई छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस मामले में जेई ने गांव जंधेडी और भूरा में 15 बिजली चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार को एसपी विजिलेंस और अधिशासी अभियंता एके वर्मा के निर्देशन में विद्युत निगम की नौ टीमों ने तीन जिलों की विजिलेंस टीम तथा पीएसी को साथ लेकर कस्बे तथा तीन गांवों में छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। साथ ही 9.50 लाख रुपये राजस्व वसूला गया था। गांव जंधेड़ी तथा भूरा में हुई छापामारी के बाद जंधेड़ी फीडर के जेई इंतजार अली ने धर्मेंद्र, कंवरपाल, सुखपाल, शोकेंद्र, प्रवीण, राजकुमार, रामफुल, सूरजमल, यशपाल, सुरेंद्र, सुंदरलाल आदि निवासी गांव जंधेड़ी तथा मीरहसन तथा मुकरिम आदि निवासी भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।