{"_id":"5b46741f4f1c1b0b278b5e81","slug":"15313439013-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की शिकायत करना भारी पडा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान की शिकायत करना भारी पडा।
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। गांव रसूलपुर में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाने की ग्राम प्रधान की शिकायत एक वृद्ध को भारी पड़ गई। प्रधान ने वृद्ध समेत विरोध करने वाले कई लोगों के खिलाफ गोकशी करने की शिकायत आला अफसरों से की है।
रसूलपुर निवासी ग्रामीणों ने विकास कार्यों एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालयों के निर्माण में धांधली की शिकायत अधिकारियों से की थी। आरोप है कि प्रधान ने विरोध करने वालों को सबक सिखाने के लिए गोकशी की झूठी शिकायत आला अधिकारियों से कर दी। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। उधर, नसीर अहमद पुत्र बशीर अहमद ने डीएम को शिकायती पत्र देेकर कहा कि ग्राम प्रधान अश्वत्थामा उनसे रंजिश रखता है। प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में धांधली की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान ने षड्यंत्र रचकर पांच दिन पूर्व गांव के बीचोंबीच एक खंडहर मकान में बछड़ा बांधकर पुलिस को गुमराह करने के लिए गोकशी किए जाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे खंडहर मकान में बछड़ा बंधा मिला। इस मामले में झूठा नाम लेकर उन्हें फंसाया जा रहा है और आए दिन उनके खिलाफ अधिकारियों से झूठी शिकायत कर गुमराह किया जा रहा है। वहीं, पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। उधर, ग्राम प्रधान का कहना है कि उक्त आरोप बेबुनियाद है।