फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बहादरपुर के ग्रामीणों ने पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को किया कोतवाली का घेराव

बहादरपुर के ग्रामीणों ने पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को किया कोतवाली का घेराव

Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
बहादरपुर के ग्रामीणों ने पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को किया कोतवाली का घेराव

विज्ञापन
चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को घेरी कोतवाली
सरधना। बहादुरपुर से तीन दिन पूर्व हुई पशु चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। आरोप लगाया कि पोहल्ली के पशु चोरों ने उनकी भैंस चोरी कर ली और जब वह तलाश करते हुए पोहल्ली-बटजेवरा के जंगल में पहुंचे तो उन्होंने पशु पेड़ से बंधे देखे, जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल भी लूट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

बहादुरपुर निवासी वकील पुत्र रफीक ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए पशु चोरी और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर तहरीर दी है। वकील ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके दो पशु चोरी हो गए थे जिसकी वह तलाश कर रहे थे। उन्हें पोहल्ली बटजेवरा के जंगल में चोरी हुए पशु मिल गए और वहां पर जो पोहल्ली के लोग मिले उन्होंने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बटजेवरा थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में लगता है, उल्टे उनकी ही शिकायत थाने में कर दी। ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। थाना पुलिस ने वकील पुत्र रफीक की तहरीर पर पोहल्ली निवासी नाजिम, आजम, आफताब पुत्रगण नफीस व नफीस पुत्र नामालूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान कोतवाली का घेराव करने वालों में वकील, जमील, वरूण राज सिंह, पिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed