{"_id":"5b3be29a4f1c1b10278b459f","slug":"153065128915-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्ता की डांट से क्षंब्ध होकर युवक फांसी पर झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
र्ता की डांट से क्षंब्ध होकर युवक फांसी पर झूला
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई
परिजनों के अनुसार पिता ने नशा करने से रोक दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ग्राम खड़खड़ी अपनी ननिहाल चला आया। यहां युवक ने नलकूप स्थित पेड़ पर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह दौड़ने गये युवकों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच युवक के परिजन और अन्य रिश्तेदार भी वहां पहुंच गये।
पुलिस के अनुसार मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंधावली निवासी सतेंद्र 22 पुत्र धमेंद्र परतापुर थाना क्षेत्र में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सतेंद्र कभी अपने गांव में तो कभी गांव खड़खड़ी स्थित अपनी ननिहाल में पहुंच जाता था। पुलिस के अनुसार सतेंद्र के पिता ने बताया कि वह नशे का आदि था। सोमवार को सतेंद्र ड्यूटि समाप्त कर अपने मामा के यहां जाने लगा। तभी रास्ते में सतेंद्र के पिता ने उसे डांट दिया। साथ नशा न करने की हिदायत दी। सतेंद्र इस बीच खड़खड़ी के लिये चल दिया। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सतेंद्र के मामा ने सोचा कि वह अपने गांव चला गया होगा।
मंगलवार सुबहखड़खड़ी निवासी युवक दौड़ते हुए खड़खड़ी कौल संपर्क मार्ग पर पहुंचे। तभी कुंवरपाल के नलकूप पर उन्होंने युवक का शव फांसी पर लटका देखा। मृतक के बैग में कुछ कपड़े और सामान था। युवकों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर मृतक के मामा और पिता को मामले की जानकारी दी। इस बीच सतेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई से इंकार किया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदि था। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह फांसी पर झूल गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी।- राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा।