फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जियो कंपनी का ठेकेदार निकला पाइप चोरी का सरगना

जियो कंपनी का ठेकेदार निकला पाइप चोरी का सरगना

Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
जियो कंपनी का ठेकेदार निकला पाइप चोरी का सरगना
मोदीपुरम। एक मोबाइल कंपनी के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। पल्लवपुरम थाने में प्रेस वार्ता कर इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जावेद पुत्र सलीम निवासी न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा, रॉकी पुत्र मदनपाल निवासी राम गढ़ी, यूनिवर्सिटी रोड मेडिकल, शिवम चौधरी उर्फ गोल्डी पुत्र सुनील सिंह निवासी वैष्णव धाम कॉलोनी कंकरखेड़ा और शहजाद पुत्र शब्बीर उर्फ सफी निवासी यादगारपुर किला रोड सिविल लाइन हैं। जावेद इस गैंग का सरगना है। वह एक मोबाइल कंपनी में ठेकेदार है और कबाड़ी का काम भी करता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि 19 जून को पल्लवपुरम में मोबाइल कंपनी के केबल डालने के पाइप (दो बंडल) चोरी कर लिए गए थे। आरोपियों से पाइप बरामद हो गए हैं, जिनकी कीमत दो लाख रुपये है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed