फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कायस्थ बड्डा में पुरानी रंजिश को दो पक्षों में फायरिंग

कायस्थ बड्डा में पुरानी रंजिश को दो पक्षों में फायरिंग

Sun, 17 Jun 2018 09:39 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
कायस्थ बड्डा में पुरानी रंजिश को दो पक्षों में फायरिंग
किठौर। ग्राम कायस्थ बड्ढा में रविवार को रंजिशन दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कायस्थ बड्डा निवासी बागे मुन्नक पुत्र मुन्ना तथा सुखा पक्ष में कई वर्षों से रंजिश है। इस को लेकर दो दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। उस समय गण्यमान्य लोगों ने मामला शांत करा दिया। इस मामले में रविवार को फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग होते ही ग्रामीण घरों में दुबक गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद गौतम का कहना है कि रंजिश के चलते मारपीट हो गई थी। फायरिंग नहीं हुई है। वहीं, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed