{"_id":"5b1aa0f84f1c1bab6e8b6e27","slug":"152847180417-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में रखा पैसा का थैला चुराकर बच्चा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में रखा पैसा का थैला चुराकर बच्चा फरार
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानी खुर्द। बागपत बाईपास पर खड़ी एक कार से थैला चुराते हुए एक बच्चे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि बच्चे का साथी मौके से भाग गया। पुलिस भागे युवक की तलाश में लगी हुई है।
घाट गांव का ग्राम प्रधान संजय अपनी कार से मेरठ से एक लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। बागपत बाईपास पर संजय किसी काम के लिए रुका। इस दौरान पीछे से आए एक युवक ने संजय से कहा कि उसकी गाड़ी से तेल निकल रहा है। संजय ने गाड़ी से उतरकर देखा तो पीछे से किसी ने आवाज लगाई कि आपकी गाड़ी से एक बच्चा बैग चोरी कर ले गया है। संजय शोर मचाते हुए बच्चे के पीछे भागा। कुछ दूर जाने के बाद संजय ने स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से बच्चे को पकड़ लिया। हालांकि उसका साथी युवक मौके से फरार हो गया। प्रधान संजय ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये रखे हुए थे। उसने रुपये सुभारती के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से निकाले थे। पुलिस फरार युवक की तलाश में लगी हुई है।